भारत

CBI ने रेलवे पार्सल क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, जाल बिछाया और...

jantaserishta.com
22 Aug 2025 6:00 PM IST
CBI ने रेलवे पार्सल क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, जाल बिछाया और...
x
बड़ी कार्रवाई.
राउरकेला: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राउरकेला रेलवे स्टेशन के एक पार्सल क्लर्क को गिरफ्तार किया। आरोपी पर माल की बुकिंग करने में प्राथमिकता देने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।
सीबीआई ने गुरुवार को इस मामले में औपचारिक रूप से केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि राउरकेला रेलवे स्टेशन पर तैनात पार्सल क्लर्क ने उसके सामान की प्राथमिकता के आधार पर बुकिंग करने के लिए 8 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के मुताबिक, बातचीत के बाद आरोपी पार्सल क्लर्क ने 8,000 रुपए लेने पर सहमति जताई और शिकायतकर्ता का माल बुकिंग बिल अपने पास रोक लिया ताकि सुनिश्चित हो सके कि रिश्वत की राशि उसे मिल जाए।
सीबीआई ने शिकायत की पुष्टि के बाद जाल बिछाया और 21 अगस्त को आरोपी को रंगेहाथों पकड़ने में सफलता पाई। वह शिकायतकर्ता से 7,200 रुपए रिश्वत की रकम स्वीकार कर रहा था, तभी सीबीआई की टीम ने उसे धर दबोचा।
फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की जांच जारी है। इससे पहले, सीबीआई ने 11 अगस्त को 26 साल से फरार चल रहे हत्या के आरोपी मोहम्मद दिलशाद को गिरफ्तार किया था। दिलशाद पर आरोप है कि उसने अक्टूबर 1999 में सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।
सीबीआई को यह मामला अप्रैल 2022 में सऊदी अरब के प्राधिकारियों के अनुरोध पर सौंपा गया था। आरोपों के अनुसार, मोहम्मद दिलशाद उस समय रियाद में हेवी मोटर मैकेनिक सह सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम कर रहा था और उसने अपने ही कार्यस्थल पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद वह भारत भाग आया और तब से उसकी तलाश जारी थी। सीबीआई ने दिलशाद के मूल गांव जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में उसकी तलाश शुरू की और 11 अगस्त को उसे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई एयरपोर्ट) पर पकड़ा गया, जब वह मदीना से जेद्दा होते हुए नई दिल्ली आ रहा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null