भारत

सीबीआई का एक्शन, 50 लाख घूस मामले में रेलवे अधिकारी को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
15 Jan 2023 12:20 PM IST
सीबीआई का एक्शन, 50 लाख घूस मामले में रेलवे अधिकारी को किया गिरफ्तार
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को भारतीय रेलवे के एक अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) और एक शख्स को 50 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया। सूत्रों के मुताबिक इस सिलसिले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी की संभावना है।
आरोपियों की पहचान रेलवे अधिकारी जितेंद्र पाल सिंह और हरिओम (निजी व्यक्ति) के रूप में हुई है। सिंह 1997 बैच के रेलवे इंजीनियर हैं और वर्तमान में एडीआरएम के रूप में गुवाहाटी में तैनात हैं।
सीबीआई ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
आगे के ब्योरे की प्रतीक्षा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story