
x
Guwahati गुवाहाटी। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने रविवार को असम के सिलचर में नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के एक सीनियर सेक्शन इंजीनियर को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। इंजीनियर को शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने का आरोप है। सरकारी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उन्हें रविवार को अदालत में पेश किया जाना था।
सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, रेलवे इंजीनियर ने बिल पास करने के लिए रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता-सह-ठेकेदार द्वारा किए गए काम से जुड़ा लगभग 20 लाख रुपये का बिल, नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के आरोपी अधिकारी के पास मंजूरी के लिए लंबित था। जब शिकायतकर्ता ने इनवॉइस पास करवाने के लिए सीनियर सेक्शन इंजीनियर से संपर्क किया, तो आरोपी ने बिल प्रोसेस करने और पास करने के बदले कुल बकाया बिल राशि का एक प्रतिशत हिस्सा गैर-कानूनी तौर पर रिश्वत के रूप में मांगा।
सीबीआई ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।सीबीआई के अधिकारी उसे कस्टडी (हिरासत) में लेने के लिए गुवाहाटी की अदालत में पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच, आरोपी के घर पर तलाशी ली जा रही है।
कुछ दिन पहले, इसी तरह के एक मामले में सीबीआई ने उत्तर प्रदेश के संभल में तैनात नॉर्दर्न रेलवे के असिस्टेंट डिविजनल इंजीनियर और उनके मातहत काम करने वाले एक ट्रैकमेन को शिकायतकर्ता से गैर-कानूनी तौर पर पैसे लेते हुए गिरफ्तार किया। उन्होंने एक प्राइवेट कंपनी के रुके हुए बिलों को मंज़ूरी देने के बदले दो प्रतिशत कमीशन की मांग की थी।
Tagsसीबीआई कार्रवाईरेलवे इंजीनियर गिरफ्तारसिलचर रिश्वत कांडनॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवेभ्रष्टाचार मामला20 हजार रिश्वतसीबीआई ट्रैपअसम समाचारसरकारी अधिकारी गिरफ्तारबिल पास कराने में रिश्वतरेलवे भ्रष्टाचारसीबीआई छापासिलचर न्यूजठेकेदार से रिश्वतभ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाईCBI actionRailway engineer arrestedSilchar bribery caseNortheast Frontier Railwaycorruption case20 thousand bribeCBI trapAssam newsgovernment official arrestedbribe to get bill passedrailway corruptionCBI raidSilchar newsbribe from contractoranti-corruption action
Next Story





