भारत

सीबीआई ने उत्तर रेलवे के इंजीनियर को किया गिरफ्तार, 2 करोड़ रुपये बरामद

jantaserishta.com
6 Dec 2022 3:47 PM IST
सीबीआई ने उत्तर रेलवे के इंजीनियर को किया गिरफ्तार, 2 करोड़ रुपये बरामद
x
दूसरे ठिकाने से 38 लाख रुपये कैश भी बरामद किया गया है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को कहा कि उसने रिश्वत के मामले में उत्तर रेलवे के एक उप मुख्य अभियंता को गिरफ्तार किया है और छापे के दौरान दो करोड़ रुपये से अधिक बरामद किए हैं।
आरोपी की पहचान लखनऊ में तैनात अरुण कुमार मित्तल के रूप में हुई है।
सीबीआई ने कहा, "आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी अभियान के दौरान हमने एक करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। दूसरे ठिकाने से 38 लाख रुपये कैश भी बरामद किया गया है। इसके अलावा आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में 1.13 करोड़ रुपये मिले हैं।"
जांच एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अधिकांश राशि कथित तौर पर विभिन्न बैंक खातों में नकद में जमा की गई थी।
11 लाख रुपये के सोने के आभूषण, विभिन्न संपत्ति से संबंधित दस्तावेज और रेलवे ठेकेदारों सहित विभिन्न पार्टियों से जुड़े मौद्रिक लेनदेन भी बरामद किए गए हैं।
लखनऊ के चारबाग में परियोजना कार्य में लगी अपनी फर्म के बिल पास करने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगने के आरोप में आरोपी के खिलाफ शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।
सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये का अनुचित लाभ मांगने और स्वीकार करने के दौरान रंगे हाथ पकड़ा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story