भारत

CBI ने संवेदनशील सूचना लीक करने के आरोप में पत्रकार को गिरफ्तार किया

jantaserishta.com
17 May 2023 4:30 PM IST
CBI ने संवेदनशील सूचना लीक करने के आरोप में पत्रकार को गिरफ्तार किया
x
जानें पूरा खुलासा.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान सहित अन्य देशों की खुफिया एजेंसियों के साथ साझा करने के आरोप में स्वतंत्र पत्रकार विवेक रघुवंशी को बुधवार को गिरफ्तार किया। उन्हें आज ही सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा और जांच एजेंसी द्वारा उनकी हिरासत की मांग किए जाने की संभावना है।
सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया, रघुवंशी संवेदनशील सूचनाओं के अवैध संग्रह में शामिल थे। उन्होंने डीआरडीओ की रक्षा परियोजनाओं तथा उनकी प्रगति के सूक्ष्म विवरण और भारतीय सशस्त्र बलों की भविष्य की खरीद के बारे में संवेदनशील विवरण एकत्र किए जो राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित देश के वर्गीकृत संचार/जानकारी की रणनीतिक तैयारियों को प्रकट करते हैं। मित्र देशों के साथ भारत की रणनीतिक और कूटनीतिक वार्ता का विवरण और इस गोपनीय जानकारी को विदेशों की खुफिया एजेंसियों के साथ साझा किया।
डीआरडीओ से शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने 9 दिसंबर 2022 को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120-बी के साथ पढ़े जाने वाले आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया था। एजेंसी ने इस संबंध में आरोपी व अन्य के परिसर में दिल्ली-एनसीआर और जयपुर समेत 12 जगहों पर छापेमारी भी की।
जांच के दौरान रघुवंशी के कब्जे से संवेदनशील जानकारी वाले कुछ दस्तावेज बरामद हुए। आगे की जांच चल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story