भारत

चिटफंड घोटाले में सीबीआई ने प्राइवेट फर्म के निदेशक को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
26 Oct 2022 7:27 PM IST
चिटफंड घोटाले में सीबीआई ने प्राइवेट फर्म के निदेशक को किया गिरफ्तार
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को चिटफंड से जुड़े एक मामले की चल रही जांच में एक निजी फर्म के निदेशक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान ट्यूलिप इंफोनेट (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक संजय कुमार सिंह के रूप में हुई है। सीबीआई ने 2018 में एक मामला दर्ज किया था। आरोप लगाया गया था कि सिंह 2011 में बर्दवान सनमार्ग कल्याण संगठन (एक पोंजी कंपनी) के तत्कालीन अध्यक्ष सौम्यरूप भौमिक के संपर्क में आए थे। तब से, भौमिक फरार है।
सीबीआई ने कहा, भौमिक के साथ साजिश में सिंह ने ट्रस्ट के खाते से अवैध रूप से 419.9 लाख रुपये ट्रांसफर किए और उसका दुरुपयोग किया। यह भी आरोप लगाया गया कि सिंह ने भौमिक को गलत पहचान पत्र और पता प्रमाण पत्र जारी कर दुगार्पुर में बैंक खाता खोलने में मदद की।
आरोपी को आसनसोल (पश्चिम बंगाल) में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पश्चिम बर्धमान की अदालत में पेश किया जाएगा। सीबीआई आरोपी की दो सप्ताह की कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story