भारत

CBI का बड़ा एक्शन, रिश्वत मामले में ASI को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
15 April 2023 1:41 PM IST
CBI का बड़ा एक्शन, रिश्वत मामले में ASI को किया गिरफ्तार
x
30 लाख रुपये रिश्वत मांगने का मामला.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक महिला से 30 लाख रुपये रिश्वत मांगने के मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रिश्वत मांगने के लिए 10 केजी सूजी कोडवर्ड का इस्तेमाल किया था।
एक सूत्र ने बताया कि एएसआई रूपेश ने एनडीपीएस से जुड़े एक मामले में महिला की मदद करने का आश्वासन देते हुए उससे 30 लाख रुपये की मांग की थी। उसे 30 लाख रुपये में से 12 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। सूत्र ने कहा, एएसआई बाकी के 18 लाख रुपये देने के लिए महिला पर दबाव डाल रहा था। इसके बाद महिला ने सीबीआई से शिकायत की।
महिला ने बताया कि आरोपी एक बिचौलिए के जरिये रिश्वत मांग रहा था। सीबीआई ने प्राथमिक जांच में पाया कि आरोप सही हैं।
सूत्र ने कहा, हमें पता चला कि आरोपी तत्काल 10 लाख रुपये मांग रहा है। इसके लिए वह कोर्डवर्ड 10 केजी सूजी ले आए का इस्तेमाल कर रहा था।
सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज कर एएसआई को गिरफ्तार कर लिया। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story