भारत

कृषि भवन का अधिकारी बताकर लोन आवेदकों से लेता था रिश्वत, CBI ने आरोपी को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
19 July 2026 5:40 PM IST
कृषि भवन का अधिकारी बताकर लोन आवेदकों से लेता था रिश्वत, CBI ने आरोपी को किया गिरफ्तार
x
मचा हड़कंप.
नई दिल्ली/देहरादून:केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग का अधिकारी बनकर ऋण आवेदकों से रिश्वत मांगने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को कृषि भवन, नई दिल्ली स्थित विभाग का अधिकारी बताकर पशुपालन अवसंरचना विकास निधि के तहत ऋण लेने वाले लोगों से पैसे की मांग करता था।
सीबीआई के अनुसार, इस मामले में 29 जून को एंटी करप्शन ब्रांच देहरादून में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर तहसील के लालपुर गांव में पोल्ट्री फार्म संचालित करता है। उसने पशुपालन अवसंरचना विकास निधि योजना के तहत उद्यमी मित्र पोर्टल के माध्यम से 22.50 लाख रुपए के ऋण के लिए आवेदन किया था।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने खुद को विभाग का अधिकारी बताकर ऋण स्वीकृत कराने के नाम पर 45 हजार रुपए यानी ऋण राशि का 2 प्रतिशत रिश्वत मांगी थी। सीबीआई ने 29 जून को जाल बिछाया, जिसमें आरोपी ने शिकायतकर्ता से पहली किस्त के रूप में 5 हजार रुपए यूपीआई के जरिए भेजे गए। क्यूआर कोड और बैंक खाते की जानकारी के आधार पर सीबीआई ने 30 जून को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, लेकिन पूछताछ में पता चला कि वह मुख्य आरोपी नहीं था।
जांच के दौरान सीबीआई को पता चला कि मुख्य आरोपी पशुपालन अवसंरचना विकास निधि के ऋण आवेदनों की जानकारी तक पहुंच रखता था। वह प्रतिदिन बड़ी संख्या में आवेदकों को फोन कर ऋण आवेदन खारिज होने, दोबारा आवेदन कराने या ऋण स्वीकृति दिलाने का झांसा देकर रिश्वत मांगता था। आरोपी यूपीआई के माध्यम से अलग-अलग लोगों के बैंक खातों में रकम मंगवाकर बाद में उसे अन्य खातों में ट्रांसफर कर देता था।
मुख्य आरोपी की तलाश में सीबीआई ने दिल्ली, आगरा और आसपास के क्षेत्रों में लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच की। इस दौरान मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड, संदिग्ध बैंक खातों, आईपी एड्रेस और संबंधित अधिकारियों व ऋण आवेदकों से पूछताछ की गई। डिजिटल सर्विलांस और खुफिया जानकारी के आधार पर पता चला कि आरोपी लगातार अपने मोबाइल नंबर और ठिकाने बदल रहा था तथा आगरा, जयपुर और दिल्ली जैसे शहरों में छिपकर रह रहा था।
19 जुलाई को सीबीआई को सूचना मिली कि आरोपी अपने पैतृक गांव छोटा पूठा बिसराना, थाना दौकी, तहसील फतेहाबाद, जिला आगरा (उत्तर प्रदेश) लौटा है। इसके बाद सीबीआई की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने आरोपी के आवास पर तलाशी भी ली, जहां से कई आपत्तिजनक दस्तावेज और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए। आरोपी को देहरादून की सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा, फिलहाल मामले की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story