भारत

CBI ने 1 करोड़ की रिश्वत मामले में SFIO अधिकारी समेत 3 को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
15 Oct 2026 3:30 PM IST
CBI ने 1 करोड़ की रिश्वत मामले में SFIO अधिकारी समेत 3 को किया गिरफ्तार
x
मचा हड़कंप.
नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (एसएफआईओ) के एक डिप्टी डायरेक्टर स्तर के अधिकारी और दो निजी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 1 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में की गई है।
सीबीआई के सूचना अनुभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हरीश कुमार तंवर, भरत शर्मा, आर्यन शर्मा के नाम शामिल हैं। हरीश कुमार तंवर 2017 बैच के आईआरएस (इनकम टैक्स) अधिकारी हैं और वर्तमान में चेन्नई में एसएफआईओ में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं। भरत शर्मा, एक वकील हैं और आर्यन शर्मा भरत शर्मा के रिश्तेदार हैं।
सीबीआई ने बताया कि उसने एसएफआईओ, कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय, चेन्नई के एक अधिकारी और एक वकील सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप था कि उन्होंने शिकायतकर्ता से एसएफआईओ चेन्नई द्वारा जांच किए जा रहे डीएचएफएल घोटाले से संबंधित एक मामले में उसे फायदा पहुंचाने के लिए 1 करोड़ रुपए की रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत के सत्यापन और एफआईआर दर्ज करने के बाद, सीबीआई ने एसएफआईओ के डिप्टी डायरेक्टर स्तर के अधिकारी, दिल्ली के एक वकील और एक अन्य निजी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी तब की गई, जब वकील ने शिकायतकर्ता से मांगी गई 1 करोड़ रुपए की रिश्वत के आंशिक भुगतान के रूप में 20 लाख रुपए एसएफआईओ अधिकारी की ओर से लिए। सीबीआई ने बताया कि सरकारी कर्मचारी और वकील के ठिकानों पर की गई तलाशी के दौरान मामले से संबंधित कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story