भारत

बिग ब्रेकिंग: CBI ने आयकर अधिकारी को किया गिरफ्तार, जानें वजह

jantaserishta.com
22 Nov 2022 5:31 PM IST
बिग ब्रेकिंग: CBI ने आयकर अधिकारी को किया गिरफ्तार, जानें वजह
x
मामला दर्ज किया गया है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सीबीआई ने मंगलवार को मध्य प्रदेश में एक आयकर अधिकारी को एक कारोबारी से पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने और लेने, भारी जुर्माने की धमकी देने और उसकी फर्म पर छापा मारने के आरोप में गिरफ्तार किया।
सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी रामगोपाल प्रजापति के खिलाफ मध्य प्रदेश के मंदसौर में मामला दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में उनकी फर्म में बिजली के स्विच बनाने का काम होता है। इसका आयकर निर्धारण मंदसौर स्थित आयकर कार्यालय में किया जा रहा था।
आरोपी ने 5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग करते हुए धमकी दी, कि अगर भुगतान नहीं किया गया तो वह यह सुनिश्चित करेगा कि विभाग द्वारा भारी जुर्माना लगाया जाए और उसकी फर्म पर छापा मारा जाए।
सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ा।
आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
आरोपी को बुधवार को इंदौर में सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story