भारत

CBI का बड़ा एक्शन, पोस्ट मास्टर को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
11 July 2023 4:30 PM IST
CBI का बड़ा एक्शन, पोस्ट मास्टर को किया गिरफ्तार
x
जानें किस मामले में...?
नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक पोस्ट मास्टर को कथित तौर पर एक व्यक्ति से रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के गोंडा में बड़गांव डाकघर में एक पोस्ट मास्टर के रूप में तैनात है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता की मां द्वारा डाकघर से खरीदे गए मैच्योर एनएससी को जारी करने के लिए पीड़ित से रिश्वत मांगने के आरोप में राजा राम यादव के खिलाफ एक शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।
आगे यह भी आरोप लगाया गया कि सत्यापन के दौरान नामांकित व्यक्तियों के दावे का निपटान करने के लिए आरोपी ने रिश्वत की रकम बढ़ा दी थी। सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के परिसरों की तलाशी ली गई, जिसमें कई आपत्तिजनक दस्तावेजों के अलावा 7,00,000 रुपये नगद बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 20 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story