भारत
एक हजार करोड़ के माइनिंग घोटाले में सीबीआई की भी एंट्री, शुरू की जांच
jantaserishta.com
24 Aug 2023 1:48 PM IST

x
रांची: झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर राज्य के साहिबगंज जिले में लगभग एक हजार करोड़ रुपए की अवैध माइनिंग से जुड़े मामले की सीबीआई जांच शुरू हो गई है। गुरुवार को सीबीआई की सात सदस्यीय टीम प्रारंभिक जांच के लिए साहिबगंज पहुंची।
बता दें कि इस मामले की ईडी जांच पहले से चल रही है, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं। जेल में बंद अभियुक्तों में सीएम हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र प्रतिनिधि पंकज मिश्रा भी शामिल हैं। झारखंड हाईकोर्ट ने बीते हफ्ते विजय हांसदा नामक व्यक्ति की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सीबीआई को इस मामले की जांच का निर्देश दिया था।
विजय हांसदा ने अपनी याचिका में बताया था कि साहिबगंज में हुए अवैध खनन को रोकने की कोशिश की तो उन्हें पंकज मिश्रा की तरफ से धमकी दी गयी। साजिश के तहत उनके खिलाफ साहिबगंज के थाने में एसटी/एससी केस दर्ज कराया गया। कोर्ट ने इस मामले में आदेश देते हुए सीबीआई से कहा है कि आप आरोपी और याचिकाकर्ता दोनों के आचरण की जांच करें। सीबीआई को एक महीने के अंदर प्रारंभिक जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने को कहा गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





