भारत

CBI का एक्शन, पूर्व मंत्री के सहयोगियों से की पूछताछ, जानें क्या है पूरा मामला

jantaserishta.com
10 Feb 2022 8:48 AM IST
CBI का एक्शन, पूर्व मंत्री के सहयोगियों से की पूछताछ, जानें क्या है पूरा मामला
x

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले की जांच कर रहे केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने यहां के ऑर्थर रोड जेल में बंद देशमुख के सहयोगियों संजीव पलांदे और कुंदन शिंदे के बयान दर्ज किए।एक अधिकारी ने बुधवार को यह जनकारी दी।

पलांदे देशमुख के निजी सचिव और शिंदे उनके सहायक के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। अधिकारी ने कहा कि पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में सीबीआई की एक टीम सोमवार से दोनों से पूछताछ कर रही है और गुरुवार को भी उनके बयान दर्ज करेगी।
देशमुख के खिलाफ धनशोधन मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पलांदे और शिंदे को गिरफ्तार किया था। वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में आर्थर रोड जेल में बंद हैं।
गौरतलब है कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने आरोप लगाए थे कि देशमुख ने रेस्तरां और बार से प्रति माह सौ करोड़ रुपए वसूलने को कहा था। देशमुख ने इन आरोपों को खरिज किया था। सीबीआई ने बंबई उच्च न्यायालय के आदेश के बाद देशमुख के खिलाफ प्रारंभिक जांच के उपरांत प्राथमिकी दर्ज की थी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story