भारत
कोयला ट्रांसपोर्टिंग में अवैध वसूली के मामले में CBI की कार्रवाई, 7 गिरफ्तार
jantaserishta.com
9 Sept 2025 4:31 PM IST

x
बड़ा एक्शन.
रांची: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की रांची स्थित एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने मंगलवार को रामगढ़ जिले के गिद्दी इलाके में कोयला परिवहन में अवैध वसूली के मामले में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर कोयला कारोबारियों से कमीशन के नाम पर जबरन वसूली करने का आरोप है।
एसीबी ने इस मामले में आरसी 9 (ए)/2025-आर के तहत केस दर्ज किया था। जांच के दौरान सीबीआई की टीम ने गिद्दी एरिया में कई बार छापेमारी की और सबूत जुटाए। इसके बाद मंगलवार को सीसीएल के तीन कर्मचारियों अनिल कुमार, दीपक कुमार और नरेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। इन पर आरोप है कि उन्होंने कोयला कारोबारियों से लेन-देन की प्रक्रिया में अनियमित तरीके से वसूली की।
इसी प्रकरण में सीबीआई ने चार अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है, जिनमें मो. सद्दाम, इसराइल अंसारी, मो. तबारक और अरुण लाल शामिल हैं। ये सभी कथित तौर पर कोयला लिफ्टर और दलाल के रूप में काम करते थे। इन पर कोयले की रोड सेल प्रक्रिया में अवैध रूप से ट्रक पास कराने और कोयला उठाने की अनुमति दिलाने के बदले नाजायज रकम वसूली का आरोप है।
सीबीआई सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से गिद्दी एरिया में कोयला परिवहन से जुड़े कारोबारियों और ट्रांसपोर्टरों से कमीशन वसूला जा रहा था। इसकी शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने निगरानी शुरू की और कई दिनों तक क्षेत्र में गतिविधियों पर नजर रखी। जांच में सामने आया कि आरोपी संगठित तरीके से काम कर रहे थे और कोयला कारोबारियों पर दबाव बनाकर वसूली कर रहे थे। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है और सीबीआई इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है।
Tagsझारखंडकोयला ट्रांसपोर्टिंगकोयला ट्रांसपोर्टिंग में अवैध वसूलीसीबीआईJharkhandcoal transportingillegal recovery in coal transportingCBI
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





