भारत

CBI का एक्शन, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के 3 अधिकारियों को दबोचा

jantaserishta.com
26 March 2022 9:56 AM IST
CBI का एक्शन, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के 3 अधिकारियों को दबोचा
x

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर मे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के तीन अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई ने रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया है. इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने पेट्रोल पंप संचालक से 1-1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. सीबीआई ने अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

रीटेल सेल्स विभाग के जनरल मेनेजर एनपी रोडगे, चीफ मैनेजर मनीष नांदले, गोंदिया क्षेत्र के सेल्स मॅनेजर सुनील गोलर के खिलाफ ये मामला दर्ज किया गया है.
इन तीनों अधिकारियों ने गोंदिया के दो पेट्रोल पंप संचालकों से ओनरशिप ट्रान्स्फर के लिये पैसे मांगे थे. संचालक ने सीबीआई नागपुर युनिट को इसकी शिकायत की जिसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर इन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.
बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में PWD इंजीनियर एक ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था. इसके बाद ACB की टीम ने उसके घर पर छापा मार दिया. तलाशी में PWD इंजीनियर के लॉकर से 27 लाख रुपये से अधिक कैश व सोना बरामद हुआ था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story