भारत
सीबीआई ने स्वीकार किया मनीष सिसोदिया का अनुरोध, नए सिरे से भेजेगी समन
jantaserishta.com
19 Feb 2023 12:31 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में एक ताजा घटनाक्रम में, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। सिसोदिया में जांच में शामिल होने के लिए और समय मांगा था। इससे पहले सिसोदिया ने सीबीआई को पत्र लिखकर सात दिन का समय मांगा था।
सीबीआई अब जांच में शामिल होने के लिए नई तारीख के साथ सिसोदिया को नया समन जारी करेगी।
सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि इन सब के पीछे बीजेपी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्हें जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया तो वह दिल्ली के बजट को अंतिम रूप देने में व्यस्त थे।
सिसोदिया ने कहा, मैं वित्त मंत्री भी हूं। मुझे दिल्ली का बजट तैयार करना है। इसे मंजूरी के लिए केंद्र के पास भेजा जाएगा। भाजपा हमें विकास करने से रोकने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है। मैंने समय मांगा है।
अब चूंकि सीबीआई ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है, इसलिए उन्हें नए सिरे से समन भेजा जाएगा।
Tagsसीबीआईदिल्ली आबकारी नीति घोटालाउपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदियामनीष सिसोदियाCBIDelhi Excise Policy ScamDeputy Chief Minister Manish SisodiaManish Sisodia
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





