भारत

सीबीआई अकादमी की प्रशिक्षण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, मिली 5-स्टार ग्रेडिंग

jantaserishta.com
21 Jan 2026 2:01 PM IST
सीबीआई अकादमी की प्रशिक्षण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, मिली 5-स्टार ग्रेडिंग
x
गाजियाबाद: गाजियाबाद की सीबीआई अकादमी ने प्रशिक्षण के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अकादमी को नेशनल स्टैंडर्ड्स फॉर सिविल सर्विसेज ट्रेनिंग इंस्टीट्यूशंस (एनएससीएसटीआई) फ्रेमवर्क 2.0 के तहत सर्वोच्च मान्यता 'सर्वोत्कृष्ट', यानी 5-स्टार ग्रेडिंग, मिली है। यह ग्रेडिंग किसी भी सरकारी प्रशिक्षण संस्थान को मिलने वाला सबसे ऊंचा दर्जा माना जाता है।
केंद्रीय सेवाओं के प्रशिक्षण संस्थानों का मूल्यांकन और मान्यता क्षमता निर्माण आयोग (सीबीसी) द्वारा की जाती है, जिसमें नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (एनएबीईटी) सहयोग करता है। एनएबीईटी, क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के अंतर्गत एक वैधानिक संस्था है।
गौरतलब है कि सीबीआई अकादमी को इससे पहले वर्ष 2023 में 'अति-उत्तम' यानी 2-स्टार ग्रेडिंग मिली थी और अब उसने एक बड़ा छलांग लगाते हुए 5-स्टार स्तर हासिल किया है। इस पुनः मान्यता प्रक्रिया के तहत सीबीसी और एनएबीईटी की संयुक्त टीम ने 8 और 9 जनवरी 2026 को सीबीआई अकादमी, गाजियाबाद का दौरा किया। इस दौरान टीम ने अकादमी की प्रशिक्षण व्यवस्था, संस्थागत प्रक्रियाओं और प्रशासनिक ढांचे का गहन मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान न सिर्फ दस्तावेजों की जांच की गई, बल्कि इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल सिस्टम और प्रशिक्षण से जुड़े तरीकों को भी बारीकी से परखा गया।
यह मूल्यांकन एनएससीएसटीआई फ्रेमवर्क 2.0 के तहत किया गया, जिसमें कुल 8 प्रमुख स्तंभों और 43 अलग-अलग मानकों को शामिल किया गया। इनमें प्रशिक्षण की जरूरतों का आकलन, पाठ्यक्रम की रूपरेखा, फैकल्टी का विकास, संसाधनों की उपलब्धता, प्रशिक्षण लक्ष्यों की प्राप्ति, प्रशिक्षुओं के लिए सहायता व्यवस्था, डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, संस्थागत सहयोग, संचालन और गवर्नेंस जैसे अहम पहलू शामिल थे।
सभी पहलुओं की विस्तृत समीक्षा के बाद आकलन टीम निष्कर्ष पर पहुंची कि सीबीआई अकादमी, गाजियाबाद, तय किए गए उच्चतम मानकों पर पूरी तरह खरी उतरती है। इसी के आधार पर अकादमी को 'सर्वोत्कृष्ट' यानी 5-स्टार मान्यता प्रदान की गई। यह सम्मान सीबीआई अकादमी की निरंतर मेहनत, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, आधुनिक तरीकों को अपनाने और पेशेवर उत्कृष्टता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story