भारत
सावधान! महज 3 सेकंड में उड़ा ले गया बाइक, CCTV में कैद हुई चोरी की LIVE वारदात
jantaserishta.com
27 Dec 2025 4:11 PM IST

x
वीडियो हुआ वायरल.
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामला कोतवाली शहर थाना क्षेत्र का है, जहां एक चोर ने मात्र तीन सेकंड में नकली चाबी की मदद से बाइक का लॉक खोला और देखते ही देखते बाइक लेकर फरार हो गया. पूरी चोरी की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर कैद हो गई. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
यह घटना नुमाइश ग्राउंड के पास की बताई जा रही है. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक युवक बेहद आसानी से बाइक का लॉक खोलता है और बिना किसी घबराहट के बाइक लेकर मौके से निकल जाता है. आसपास मौजूद लोगों को भनक तक नहीं लगती, जिससे चोर के हौसले साफ नजर आते हैं.
जानकारी के अनुसार, पीड़ित प्रशांत वर्मा पुत्र राजाराम वर्मा, निवासी जन्दपुर, रोज की तरह 23 दिसंबर को अपनी बाइक से नुमाइश ग्राउंड स्थित अपने कार्यालय पहुंचे थे. उन्होंने अपनी बाइक ऑफिस के नीचे खड़ी की और काम में लग गए. शाम के समय जब वह घर जाने के लिए नीचे आए, तो बाइक वहां नहीं मिली.
काफी देर तक आसपास तलाश करने के बाद भी जब बाइक का कोई पता नहीं चला, तो उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी. फुटेज में एक अज्ञात युवक उनकी बाइक चोरी करते हुए साफ दिखाई दिया. इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली शहर थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी.
पीड़ित प्रशांत वर्मा ने कोतवाली शहर थाना प्रभारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने शिकायत पत्र प्राप्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
कोतवाली शहर पुलिस का कहना है कि आसपास के अन्य कैमरों की भी जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है. लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं से शहरवासियों में चिंता का माहौल है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें और अतिरिक्त सुरक्षा उपाय जरूर अपनाएं.
Tagsउत्तर प्रदेशबिजनौरबिजनौर न्यूज़वाहन चोरीचोरीचोरी वीडियोUttar PradeshBijnorBijnor NewsVehicle theftTheftTheft video
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





