भारत
लड़की को अकेली पाकर पकड़ा, हाथ-पैर बांधकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
4 Sept 2023 7:55 AM IST

x
सहेली के साथ खेत से चारा लेने गई थी।
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के तीतरो थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के संज्ञान में इस मामला के आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पीड़िता की बहन ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी बहन अपनी सहेली के साथ एक खेत से चारा लेने गई थी। जब पीड़िता की सहेली घास लेने खेत में अंदर की गई, तभी विशु (19) नाम के युवक ने लड़की को अकेली पाकर उसे पकड़ लिया और हाथ-पैर बांधकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। लड़की के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
बाद में पीड़िता की बहन ने थाने पहुंचकर इसकी एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के बयान पर रविवार को एक प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें विशु नाम के युवक को नामजद आरोपी बनाया गया है।
देहात पुलिस अधीक्षक सागर जैन ने बताया कि आरोपी विशु (19) को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ तीतरो पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की दुष्कर्म संबंधी धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। एएसपी ने कहा कि नाबालिग लड़की को चिकित्सकीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





