भारत
ट्रैक से तांबे के तार चोरी करने वाले पकड़ाए, 7 गिरफ्तार
jantaserishta.com
11 Aug 2023 9:02 AM IST

x
गाजियाबाद: गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच टीम ने जिले के अलावा दिल्ली-एनसीआर में मैट्रो रैपिड ट्रेन के ट्रैक से तांबे के तार और अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने सात आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी मुरादनगर क्षेत्र से हुई है। उनके कब्जे से ट्रैक से चोरी बिजली के तांबे के तार और अन्य सामग्री के अलावा अवैध असलहे, चोरी करने में इस्तेमाल उपकरण और एक गाड़ी भी बरामद की गई है।
टीम ने खुलासा किया कि जिस तार को 50 हजार रुपये मीटर के हिसाब से केंद्र सरकार खरीदती है, उसे गिरोह महज 800 रुपये मीटर के हिसाब से बेचते थे। इस गिरोह में सैफ मलिक, गुलजार, जावेद, समीर, नौशाद, हलाल, कलीम उर्फ सिद्दू, जुल्फिकार, समीर, माजिद हैं। इस गिरोह का मास्टरमाइंड सैफ मलिक है। उसके पास एक आई-10 गाड़ी और एक लोडर है।
गिरोह चोरी के सामानों को बेचकर मिलने वाले रुपये आपस में बांट लेता था। शातिरों ने बताया कि चोरी से पहले गाड़ी का नंबर प्लेट बदल दिया जाता था। फिर तय स्थान पर जमा होते थे और पूरी प्लानिंग के साथ घटना को अंजाम देते थे। गिरोह के सदस्यों पर विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।
Tagsगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद पुलिसमैट्रो रैपिड ट्रेनGhaziabadGhaziabad NewsGhaziabad PoliceMetro Rapid Train
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





