भारत

बेरोजगार युवाओं से लूट करने वाले पकड़ाए, गैंग में एक लड़की भी शामिल

jantaserishta.com
4 Feb 2022 4:57 PM IST
बेरोजगार युवाओं से लूट करने वाले पकड़ाए, गैंग में एक लड़की भी शामिल
x
जॉब पोर्टल से डाटा चुरा कर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

नोएडा: उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने जॉब पोर्टल से डाटा चुरा कर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि जॉब पोर्टल से बेरोजगार युवाओं का डाटा चुरा कर आरोपी उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा दिया करते थे और उनके साथ ठगी की वारदात को अंजाम देते थे. इनके गैंग में एक लड़की भी शामिल है जो अपने साथियों के साथ फिलहाल फरार बताई जा रही है.

यह खुलासा नोएडा की फेज 3 पुलिस ने किया है. पुलिस टीम ने मामूरा के विशाल मेगा मार्ट के पीछे स्थित मकान पर छापेमारी कर कर मनोज वर्मा, गाजियाबाद के विकास और होशियारपुर के संजय को गिरफ्तार कर लिया. इस गैंग के तीन आरोपी शिवानी, गोल्डी यादव और विकास चौहान की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.
पुलिस के मुताबिक आरोपी जॉब पोर्टल में ऐसे युवकों का डाटा चोरी किया करते थे, जिन्हें नौकरी की बेहद जरूरत होती थी. इसके बाद आरोपी बेरोजगार युवकों से संपर्क करते थे और उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा दिया करते थे. जो युवक-युवती इनके झांसे में आ जाते थे, वे उसे नौकरी दिलाने के बीच में ₹2000 से लेकर ₹5000 तक अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिया करते थे. प्रोसेसिंग फीस रजिस्ट्रेशन के नाम पर यह पैसे लिए जाते थे. जांच के मुताबिक ये लोग एक दिन में चार से पांच युवकों को अपना निशाना बनाया करते थे. पुलिस इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story