भारत

मवेशी तस्करी घोटाला: ED ने अनुब्रत मंडल की बेटी को फिर समन भेजा

jantaserishta.com
8 April 2023 4:41 PM IST
मवेशी तस्करी घोटाला: ED ने अनुब्रत मंडल की बेटी को फिर समन भेजा
x
कोलकाता (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपए के मवेशी तस्करी घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल को पूछताछ के लिए एजेंसी के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में फिर से तलब किया है। मामले की जांच के सिलसिले में उनके पिता को नई दिल्ली ले जाने के बाद यह तीसरी बार है जब सुकन्या मंडल को पूछताछ के लिए राष्ट्रीय राजधानी में बुलाया गया है। हालांकि, वह पहले दोनों अवसरों पर हाजिर नहीं हुईं।
एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि तीसरे समन में सुकन्या मंडल को 12 अप्रैल को पेश होने को कहा गया है।
उनके पिता अनुब्रत मंडल तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।
यह अभी स्पष्ट नहीं है कि सुकन्या मंडल तीसरे समन का जवाब देंगी या नहीं। पिछली बार जब ईडी ने उन्हें नई दिल्ली बुलाया था, तो एजेंसी के अधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि यदि वह नहीं आती हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्हें पहली बार 15 मार्च को नई दिल्ली बुलाया गया था। हर बार उन्होंने ईडी को बताया कि स्वास्थ्य कारणों से वह दिल्ली नहीं जा सकेंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story