भारत
मवेशी तस्करी मामला: ईडी ने अनुब्रत और सुकन्या मंडल की संपत्तियां कुर्क की
jantaserishta.com
24 May 2023 6:01 PM IST

x
कोलकाता (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के मवेशी तस्करी के कथित मामले की जांच के तहत ईडी ने टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल और उनकी बेटी सुकन्या मंडल के कई बैंक खातों को सीज कर दिया और संपत्तियां कुर्क की हैं। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कुल 25 बैंक खातों को सीज कर दिया गया है और 11 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। कुर्क की गई संपत्तियों में से कुछ अनुब्रत मंडल के नाम पर थीं, जबकि अन्य उनकी स्वर्गीय पत्नी चोबी मंडल और बेटी सुकन्या मंडल के नाम पर थीं। पिता और बेटी फिलहाल तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।
ईडी ने जिन 25 बैंक खातों को सीज किया है उनमें मंडल और उनके परिवार के सदस्यों के व्यक्तिगत बैंक खाते, एएनएम एग्रोकेम फूड्स प्राइवेट लिमिटेड और नीर डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियां शामिल हैं, जिनमें सुकन्या मंडल निदेशक थीं।
यह दूसरी बार है जब ईडी ने मंडल और उनके परिवार के सदस्यों के बैंक खाते सीज किए और संपत्तियों को कुर्क किया है। पहले चरण में केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने 17 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी। इस तरह ईडी ने दो चरणों में कुल मिलाकर 28 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है।
हालांकि, एक बात जो ईडी के अधिकारियों को परेशान कर रही है, वह यह कि संपत्तियों की कुर्की और फंड की आपूर्ति को अवरुद्ध करने के बावजूद, कानूनी खर्चे के लिए फंड कहां से आ रहा है। ईडी के अधिकारी फंड सप्लाई के उन माध्यमों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।
ईडी के सूत्रों ने कहा कि केवल बीरभूम जिले के बोलपुर में मंडल के पैतृक घर को छोड़ा गया है क्योंकि अन्य रिश्तेदार, जिनका मवेशियों के मामले से कोई संबंध नहीं है, वह भी उस संपत्ति में हिस्सेदार हैं।
Tagsपश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल न्यूज़मवेशी तस्करी मामलाwest bengalwest bengal newscattle smuggling case
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





