भारत

मवेशी घोटाला: ईडी ने आसनसोल सुधार गृह अधीक्षक को किया तलब

jantaserishta.com
23 March 2023 12:44 PM IST
मवेशी घोटाला: ईडी ने आसनसोल सुधार गृह अधीक्षक को किया तलब
x
कोलकाता (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले में आसनसोल विशेष सुधार गृह के अधीक्षक कृपामय नंदी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के लिए नई दिल्ली बुलाया है। करोड़ों रुपये के पशु तस्करी घोटाले के सिलसिले में नई दिल्ली ले जाए जाने से पहले तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता अनुब्रत मंडल को सुधार गृह में रखा गया था। केंद्रीय एजेंसी ने इस संबंध में बुधवार देर रात नंदी को एक ईमेल विज्ञप्ति भेजी। ईडी सूत्रों ने बताया कि नंदी को पांच अप्रैल को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय एजेंसी के मुख्यालय में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।
नंदी ने केंद्रीय एजेंसी से समन मिलने की बात मीडियाकर्मियों के सामने स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि वह अपने उच्च अधिकारियों को सूचित करेंगे और उन्हें जो निर्देश दिए जाएंगे, उसी के अनुसार कार्य करेंगे।
गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले साल अगस्त में पशु तस्करी घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। आसनसोल विशेष सुधार गृह उनका आश्रय स्थल बन गया था। उनके मामलों की सुनवाई पश्चिम बर्दवान जिले के उसी कोयला-बेल्ट शहर में सीबीआई की विशेष अदालत में चल रही थी, जब तक कि ईडी के अधिकारी उन्हें पूछताछ के लिए नई दिल्ली नहीं ले गए। इस सुधार गृह परिसर में सीबीआई और ईडी दोनों के अधिकारियों ने उनसे कई बार पूछताछ की थी।
काफी समय से मंडल के अंगरक्षक सहगल हुसैन को भी ईडी द्वारा नई दिल्ली ले जाने से पहले उसी सुधार गृह में रखा गया था। मंडल की तरह हुसैन को फिलहाल नई दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story