
x
जानें पूरा मामला.
कोलकाता (आईएएनएस)| बीरभूम जिले के सूरी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक एस.के. मोहम्मद अली का एक छोटे पद पर ट्रांसफर कर दिया गया है। अली से ईडी ने पिछले महीने पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के मवेशी तस्करी घोटाले के सिलसिले में पूछताछ की थी। हालांकि जिला पुलिस अधिकारियों ने ट्रांसफर को एक नियमित घटना बताया। उनका जिला प्रवर्तन शाखा के निरीक्षक के रूप में ट्रांसफर किया गया है। यह पद कुछ समय से खाली था।
ईडी के अलावा, अली से केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भी पूछताछ की थी, जो घोटाले में समानांतर जांच कर रही है।
जब ईडी ने अली को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया, तो उन्हें अपने बैंक खातों और संपत्तियों से संबंधित सभी दस्तावेज साथ लाने के लिए कहा।
सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी को अली के कुछ रिश्तेदारों के नाम पर भारी मात्रा में संपत्ति मिली है।
बड़ी कीमत की संपत्तियां खरीदने के लिए धन के स्रोत के बारे में पूछताछ की जा रही है।
Tagsप्रभारी निरीक्षक एस.के. मोहम्मद अलीएस.के. मोहम्मद अलीईडीमवेशी घोटालाIn-charge Inspector S.K. Mohammed AliS.K. Mohd AliEDcattle scam
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





