भारत

मछली पकड़ना युवक को पड़ा भारी, हुआ ये...

jantaserishta.com
5 July 2022 8:43 AM IST
मछली पकड़ना युवक को पड़ा भारी, हुआ ये...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

स्थानीय ग्रामीणों ने भी उसे निकालने की कोशिश की.

बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल में मछली पकड़ने गया युवक अचानक बाढ़ आने से बीच नदी में फंस गया, जिसे SDERF की टीम ने 6 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सही सलामत बाहर निकाला. घटना चोपना थानाक्षेत्र के बाटका गांव की है.

बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय रामदास मछली पकड़ने के लिए दोस्तों के साथ भडंगा नदी गया था. अचानक बाढ़ आ गई और वह नदी के बीच में चट्टान पर चढ़ गया. युवक को फंसा देख गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी. स्थानीय ग्रामीणों ने भी उसे निकालने की कोशिश की. लेकिन नदी में तेज बहाव होने के कारण वह सफल नहीं हो पाए.
सूचना मिलने पर सारणी एसडीओपी रोशन जैन और होमगार्ड कमांडेड एसआर आजमी मौके पर पहुंचे. उन्होंने SDERF की टीम को मदद के लिए बुलाया. टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. युवक को सही सलामत नदी से बाहर निकालने में पूरे 6 घंटे लग गए. रेस्क्यू करते-करते रात हो गई थी. SDERF की टीम ने टॉर्च की रोशनी की मदद से पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया. फिर युवक को लाइफ जैकेट पहनाकर रस्सी के सहारे नदी के किनारे तक लाया गया.
सूबेदार संदीप सुनैस ने बताया कि नदी में पानी इतना ज्यादा था कि रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कत आ रही थी. ऊपर से रात भी हो गई थी. हमें टॉर्च की रोशनी के सहारे रेस्क्यू ऑपरेशन करना पड़ा. युवक बिल्कुल सही सलामत है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story