भारत

जूतों पर चढ़ा जाति का रंग: दुकानदार गिरफ्तार, देखें ये VIDEO और जाने पूरा मामला

jantaserishta.com
6 Jan 2021 10:46 AM IST
जूतों पर चढ़ा जाति का रंग: दुकानदार गिरफ्तार, देखें ये VIDEO और जाने पूरा मामला
x

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में अब जूतों पर भी जाति लिखे जाने का मामला सामने आया है. यहां एक जूता विक्रेता, ऐसे जूते बेच रहा था, जिनके सोल के नीचे एक जाति का नाम लिखा हुआ था. जब इसका विरोध शुरू हुआ तो दुकानदार और लोगों में आपसी नोकझोक हुई. बाद में पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया.

दरअसल, बुलंदशहर जनपद में अब जूतों पर जाति का रंग चढ़ गया है. जूतों पर भी लोगों ने ब्रांड की जगह जाति का नाम लिखना शुरू कर दिया है. थाना गुलावठी स्थित एक दुकान पर जूते के सोल पर जाति सूचक शब्द लिखा था, जिसके बाद एक ग्राहक ने थाना गुलावठी में एफआईआर दर्ज करा दी है.


बताया जा रहा है कि गुलावठी में नासिर नामक एक युवक अपनी दुकान पर जूता बेच रहा था, जिसपर जाति सूचक शब्द लिखा हुआ था, जिसके बाद ग्राहक विशाल चौहान ने दुकान संचालक नासिर और फैक्ट्री मालिक नाम पता अज्ञात के खिलाफ धारा 153A 323 504 के तहत थाना गुलावठी में मुकदमा दर्ज करा दिया है.
दुकान संचालक का कहना है कि वह दिल्ली से जूते खरीदकर लाते हैं और यहां लाकर अपनी दुकान पर बेचते हैं. इसके अलावा वह कुछ नहीं जानते हैं. उधर पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले की जांच कर रही है कि यह किस फैक्ट्री में बनते हैं और उस पार जाति सूचक शब्द क्यों लिखा गया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story