भारत

जातीय जनगणना बहुसंख्यक जनता की मांग, यह हो कर रहेगा: लालू

jantaserishta.com
5 May 2023 2:47 PM IST
जातीय जनगणना बहुसंख्यक जनता की मांग, यह हो कर रहेगा: लालू
x

फाइल फोटो

पटना (आईएएनएस)| बिहार में जाति आधारित गणना पर पटना उच्च न्यायालय के रोक के बाद राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने दावा किया है कि जातीय गणना बहुसंख्यक जनता की मांग है और यह होकर रहेगी। राजद अध्यक्ष प्रसाद ने शुक्रवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि जातीय जनगणना बहुसंख्यक जनता की मांग है और यह हो कर रहेगा। उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि भाजपा बहुसंख्यक पिछड़ों की गणना से डरती क्यों है?
राजद अध्यक्ष ने आगे लिखा कि जो जातीय गणना के विरोधी है वह समता, मानवता, समानता का विरोधी एवं ऊंच-नीच, गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ेपन, सामाजिक व आर्थिक भेदभाव का समर्थक है। लालू प्रसाद बोले कि देश की जनता जातिगत जनगणना पर भाजपा की कुटिल चाल और चालाकी को समझ चुकी है।
उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार द्वारा राज्य में कराई जा रही जातीय गणना पर गुरुवार को उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। लालू प्रसाद इन दिनों पटना में हैं। दो दिन पहले वे राजद के विधायकों से भी मिले थे। बिहार में जाति आधारित गणना का कार्य चल रहा था। पहले चरण में मकानों की गिनती हुई थी, जबकि दूसरे चरण की गिनती जारी थी। इस महीने यह कार्य पूरा होना था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story