भारत

कसीनो की 'वसूली लिस्ट' वायरल, चौकी इंचार्ज हटाए गए

jantaserishta.com
18 Aug 2023 2:33 PM IST
कसीनो की वसूली लिस्ट वायरल, चौकी इंचार्ज हटाए गए
x
दो पत्रकारों के नाम और कितनी रकम देनी है, का जिक्र था।
ग्रेटर नोएडा: सोशल मीडिया पर यमुना एक्सप्रेस-वे के पास दुकान में चलाई जा रही कसीनो की एक पर्ची वायरल हो गई। पर्ची में हिसाब-किताब लिखे थे। पर्ची में चौकी इंचार्ज और दो पत्रकारों के नाम और कितनी रकम देनी है, का जिक्र था।
एक विधायक के करीबी कहे जाने वाले युवा नेता के नाम पर रुपये का जिक्र था। एसीपी ऑफिस के नाम पर कितने पैसे जाते हैं, यह सभी डिटेल पर्ची में लिखी हुई थी। इस पर्ची के सामने आने के बाद नीमका चौकी इंचार्ज लाखन सिंह को हटा दिया गया। हालांकि, अधिकारियों ने दरोगा के तबादले को रूटीन बताया है।
वहीं, कमिश्नरेट पुलिस की ओर से वायरल वीडियो और सूची की जांच डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान को सौंपी गई है। वायरल पर्ची के मुताबिक जेवर कोतवाली में तैनात अधिकारी व कर्मचारी के नाम पर 2,20,000, थाने में चालक का नाम पर 10,000, चौकी इंचार्ज के नाम पर 25,000, दो पत्रकारों के नाम पर 20,000, एसओजी के नाम पर 20,000, एक विधायक के करीबी कहे जाने वाले युवा नेता के नाम पर 25,000, हमराह के नाम पर 25,000, 112 नंबर हेल्पलाइन के नाम पर 25,000, एसपी ऑफिस के नाम पर 50,000, एसीपी के चालक के नाम पर 20,000 रुपये देने का जिक्र था। इस पर्ची में कुल 3 लाख की अवैध वसूली का आरोप लगाया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story