भारत

कैशलेस कार बीमा : फायदें और क्लेम की प्रक्रिया

Nilmani Pal
29 Oct 2025 4:08 PM IST
कैशलेस कार बीमा : फायदें और क्लेम की प्रक्रिया
x

जरा सोचिए, आपकी कार किसी एक्सीडेंट में खराब हो गई और अचानक हजारों रुपये रिपेयरिंग पर खर्च करने पड़ें। ऐसे हालात में सबसे बड़ी टेंशन पैसों की होती है। लेकिन अगर आपको अपनी जेब से तुरंत पैसे देने ही न पड़ें और कार सीधा रिपेयर हो जाए तो कैसा लगेगा? यही सुविधा देती है कैशलेस कार बीमा। यह न सिर्फ आपके खर्चों को तुरंत संभालता है, बल्कि क्लेम की प्रक्रिया को भी बहुत आसान बना देता है।इस ब्लॉग में हम आपको कैशलेस कार बीमा के खास फायदों और क्लेम करने के सरल स्टेप्स के बारे में बताने वाले हैं, ताकि आप अपनी गाड़ी की सुरक्षा बिना किसी तनाव के सुनिश्चित कर सकें।

कैशलेस कार बीमा क्या है?

कैशलेस कार बीमा एक ऐसी सुविधा है जिसमें एक्सीडेंट या नुकसान की स्थिति में आपको रिपेयरिंग के पैसे अपनी जेब से नहीं देने पड़ते। इंश्योरेंस कंपनी सीधे अपने नेटवर्क वर्कशॉप को भुगतान करती है। यानी, बस क्लेम दर्ज करें और बाकी झंझट कंपनी संभाल लेगी। इससे आपको बड़े खर्चों के लिए अचानक पैसे जुटाने की परेशानी नहीं होती। कैशलेस कार बीमा में समय और मेहनत दोनों बचते हैं। जैसे कई डिजिटल इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म्स, जिनमें acko.com भी शामिल है, अपने ग्राहकों को आसान कैशलेस क्लेम का विकल्प देते हैं।

कैशलेस कार बीमा के फायदें

कैशलेस कार बीमा आजकल कार मालिकों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो रहा है। इसके मुख्य फायदें हैं:

1. तुरंत पैसे देने की ज़रूरत नहीं: एक्सीडेंट या नुकसान होने पर आपको रिपेयरिंग का पूरा खर्च खुद से नहीं उठाना पड़ता। इंश्योरेंस कंपनी सीधे गैराज को पैसे देती है।

2. कम तनाव और झंझट: क्लेम की प्रोसेस आसान होती है। आपको बिल और पैमेंट का झंझट उठाने की ज़रूरत नहीं रहती।

3. नेटवर्क गैराज की सुविधा: इंश्योरेंस कंपनियों के पास अलग-अलग शहरों में कई नेटवर्क गैराज होते हैं। आप नज़दीकी गैराज चुनकर आसानी से रिपेयर करवा सकते हैं।

4. पारदर्शिता मिलती है: क्योंकि इंश्योरेंस कंपनी सीधे पेमेंट करती है, बिल सही और क्लियर रहता है।

5. समय की बचत: कैशलेस रिपेयरिंग से आपका टाइम बचता है। रिपेयर जल्दी प्रोसेस हो जाता है और पैसों की चिंता भी नहीं रहती।

6. बेहतर सर्विस: इंश्योरेंस कंपनी आमतौर पर अच्छे और भरोसेमंद सर्विस सेंटर के साथ काम करती है। इसलिए, आपको यह सोचकर परेशान होने की जरूरत नहीं कि आपकी कार किसी खराब सर्विस सेंटर में जा रही हो।

7. कम कागज़ी करवाई: कैशलेस क्लेम की ज्यादातर प्रक्रिया ऑनलाइन होती है जिससे कागज़ी करवाई कम हो जाती है।

रियाइंबर्समेट और कैशलेस कार बीमा में अंतर

आप दो तरीकों से कार इंश्योरेंस का क्लेम फाइल कर सकते हैं पहला है रियाइंबर्समेट और दूसरा कैशलेस। दोनों में कुछ मुख्य अंतर इस प्रकार हैं:

रियाइंबर्समेंट कार इंश्योरेंस कैशलेस कार बीमा

नुकसान के बाद पहले आपको खुद पैसे देने होते हैं, जिसे आप बाद में इंश्योरेंस कंपनी से क्लेम कर सकते हैं। नुकसान के बाद आपको पैसे देने की ज़रूरत नहीं होती।

रिपेयर होने के बाद, आप बिल इंश्योरेंस कंपनी को भेजते हैं और अप्रूवल का इंतजार करते हैं। रिपेयर होने पर, इंश्योरेंस कंपनी खुद गैराज को पेमेंट करती है।

आपको नेटवर्क और नॉन-नेटवर्क गैराज दोनों की सुविधा मिलती है। सिर्फ नेटवर्क गैराज में ही कैशलेस सुविधा मिलती है।

क्लेम प्रोसेस में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है क्योंकि, प्रक्रिया थोड़ी लंबी होती है। क्लेम प्रोसेस तेज और आसान होती है जिससे इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ती।

पैसे वापस मिलने में कुछ दिन लग सकते हैं। आपको जेब से तुरंत पैसे देने नहीं पड़ते।

ये रियाइंबर्समेंट और कैशलेस के कुछ मुख्य अंतर थें। लेकिन, कुछ चीजें दोनों में सामान्य होती है जैसे:

● डेप्रिसिएशन: यह दोनों तरह के क्लेम पर लागू होता है और IRDAI के नियमों के अनुसार 5% से 50% तक हो सकता है। यह कार की उम्र पर निर्भर करता है, और इंश्योरेंस कंपनी इसी के आधार पर क्लेम राशि में कटौती करती है। इससे बचने के लिए आप ज़ीरो डेप्रिसिएशन कवर ले सकते हैं।

● कटौतियां: IRDAI के नियमों के अनुसार, दोनों प्रकार के क्लेम में इंजन की क्षमता के आधार पर एक अनिवार्य कटौती लागू होती है:

○ 1,500 सीसी तक - 1,000 रुपये

○ 1,500 सीसी से ऊपर - 2,000 रुपये

कैशलेस कार बीमा क्लेम की प्रक्रिया

कैशलेस क्लेम फाइल करने की प्रक्रिया बहुत आसान और सरल होती है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपने कार इंश्योरेंस के लिए कैशलेस क्लेम कर सकते हैं:

स्टेप 1. सबसे पहले अपनी कार में हुए नुकसान की तुरंत सूचना अपनी इंश्योरेंस कंपनी को दें।

स्टेप 2. कंपनी से कैशलेस नेटवर्क गैराज की लिस्ट लें या कंपनी के ऐप/वेबसाइट पर देखें।

स्टेप 3. अपनी कार को किसी भी नेटवर्क गैराज में लेकर जाएं जहां रिपेयरिंग हो सके।

स्टेप 4. गैराज में कार दिखाने के बाद, वहां का स्टाफ इंश्योरेंस कंपनी से एप्रूवल लेता है।

स्टेप 5. जैसे ही कंपनी की तरफ से अनुमति मिलती है, गैराज में रिपेयरिंग शुरू हो जाती है।

स्टेप 6. रिपेयरिंग पूरी होने के बाद, इंश्योरेंस कंपनी सीधे गैराज को पेमेंट कर देती है।

स्टेप 7. आपको सिर्फ अपनी पॉलिसी के अनुसार मिनिमल डिडक्टिबल और डेप्रिसिएशन का पेमेंट करना होता है, बाकी भुगतान कंपनी करती है।

कैशलेस कार बीमा के लिए जरूरी दस्तावेज़

वैसे तो कैशलेस क्लेम की प्रक्रिया कम कागज़ी करवाई के साथ ऑनलाइन होती है, लेकिन फिर भी आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज़ होने चाहिए जैसे:

● गाड़ी की पॉलिसी कॉपी

● ड्राइविंग लाइसेंस (उस व्यक्ति का जो दुर्घटना के वक्त कार चला रहा था)

● वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC)

● एक्सीडेंट या नुकसान की फोटो (अगर हो सके तो)

● FIR या पैनल्टी रिपोर्ट (अगर एक्सीडेंट पुलिस के पास रिपोर्ट की हो)

● गैराज से मिलने वाला क्लेम फॉर्म या रिपेयरिंग एस्टिमेट

निष्कर्ष

कैशलेस कार बीमा क्लेम प्रक्रिया को आसान और झंझट-रहित बना देता है। इसमें आपका समय और पैसा दोनों बचते हैं, और एक्सीडेंट के बाद तुरंत मदद भी मिलती है। रियाइंबर्समेंट की तुलना में यह ज़्यादा तेज़ और सुविधाजनक है। इसलिए, अपनी कार और जेब की सुरक्षा के लिए कैशलेस बीमा चुनें और बिना टेंशन के सफर का मज़ा लें।

Next Story
null