भारत

दो वाहनों से लाखों का कैश बरामद, पुलिस ने दी आयकर विभाग को सूचना

jantaserishta.com
9 April 2024 10:38 AM IST
दो वाहनों से लाखों का कैश बरामद, पुलिस ने दी आयकर विभाग को सूचना
x
मचा हड़कंप.
नोएडा: लोकसभा चुनाव के चलते गौतमबुद्ध नगर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसमें कैश के साथ साथ मादक पदार्थों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। 12 घंटे के अंदर गौतम बुद्ध नगर में दो वाहनों से लाखों का कैश बरामद हुआ। पुलिस ने इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात थाना सेक्टर 58 पुलिस ने चेकिंग के दौरान एनआईबी कट सेक्टर 62 से ईको स्पोर्ट कार से चार लाख 97 हजार 500 रूपये बरामद किया। कार चालक माखनजीत सिंह अरोड़ा पाण्डव नगर, जिला गाजियाबाद का रहने वाला है।
वहीं दूसरी घटना पुलिस कमिश्नरेट थाना रबूपुरा की है। पुलिस ने 8 अप्रैल की शाम को चेकिंग के दौरान चचूरा बार्डर थाना क्षेत्र रबूपुरा में एक कार से 2.5 लाख रुपये बरामद किया। कार चला रहा मुकेश कुमार थाना जहांगीरपुर, जनपद बुलन्दशहर, हाल पता सेक्टर 51 एन ब्लाक 115 गुड़गांव का रहने वाला है। बरामद धनराशि के संबंध में आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story