भारत

ED रेड के बीच नौवीं मंज़िल से फेंके गए कैश, CM के OSD का करीबी बताया जा रहा

Nil dhankar
7 May 2026 1:18 PM IST
ED रेड के बीच नौवीं मंज़िल से फेंके गए कैश, CM के OSD का करीबी बताया जा रहा
x
पढ़े पूरी खबर

पंजाब। मोहाली के खरड़ में वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में आज इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की टीम ने आईटी सेक्टर में काम करने वाले एक व्यक्ति के घर पर दबिश दी। टीम को आता देख किसी ने रिहायशी टावर की नौवीं मंजिल से कैश से भरे बैग नीचे फेंक दिए।

इनमें से एक बैग नीचे गिरते ही फट गया और उससे नोट निकलकर बाहर फैल गए। हालांकि, दूसरा बैग ठीक रहा, जिसे वहां पहले से गाड़ी के साथ खड़ा एक व्यक्ति मौका देखकर बैग को उठाकर भाग गया। टीम ने उसका पीछा किया, लेकिन उसे पकड़ नहीं पाई। दूसरा बैग टीम ने जब्त कर लिया, जिसमें लगभग 21 लाख रुपये कैश मिला। टीम को बैग से 500-500 के नोटों की गड्डियां मिली हैं। फ्लैट में मौजूद व्यक्ति ने इन्हें लाल रंग के बैग में भरा और उस बैग को सफेद रंग के एक बैग में भरा और नीचे फेंका। इसके बाद भी बैग नीचे गिरते ही फट गया और नोटों की गडि्डयां जमीन पर बिखर गईं।

मामले की जांच चल रही है। अभी तक अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। जिस टावर पर रेड चल रही है, वहां अब पुलिस ने लोगों की एंट्री रोक दी है। केंद्रीय एजेंसी के जवान मौके पर तैनात हैं। सीढ़ियों से लेकर टॉप तक फोर्स तैनात की गई है। विपक्षी दल आरोप लगा रहे हैं कि ये रुपए CM भगवंत मान के OSD के हैं। अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने दावा किया कि CM मान के OSD राजबीर सिंह के करीबी नितिन गोहिल पर रेड हुई है। OSD के ही रुपए हवा में उड़ते दिखे हैं।


Next Story