भारत

कैश कांड...कांग्रेस के तीन विधायक सस्पेंड

jantaserishta.com
31 July 2022 12:30 PM IST
कैश कांड...कांग्रेस के तीन विधायक सस्पेंड
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जानें पूरा मामला।

नई दिल्ली: कांग्रेस ने झारखंड के उन तीनों विधायकों को सस्पेंड कर दिया है, जिनकी गाड़ी से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ था. पश्चिम बंगाल पुलिस ने हावड़ा में इन विधायकों की SUV गाड़ी से कैश बरामद किया था, जिसके बाद रुपये गिनने वाली मशीन मंगवाई गई थी.

कांग्रेस ने ये कार्रवाई रांची के खिजरी से विधायक राजेश कच्छप, कोंगारी सिमडेगा के कोलेबिरा से नमन विक्सेल कोंगारी और जामताड़ा से इरफान अंसारी के खिलाफ की है. इन विधायकों की गाड़ी से हावड़ा में काफी मात्रा में कैश बरामद किया गया था.
हावड़ा की एसपी ग्रामीण ने बताया कि इनपुट के आधार पर पंचला थाना क्षेत्र के रानीहाटी में नेशनल हाइवे-16 पर नाकाबंदी कर गाड़ी को रोका गया तो उसमें झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक थे. जब गाड़ी की जांच की गई तो उसमें भारी संख्या में कैश मिला. इस कैश की गिनती के लिए मशीनें मंगाई गई हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story