
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: झारखंड के कैश कांड और कांग्रेस के तीन विधायकों की बंगाल में कैश के साथ गिरफ्तारी के बाद सूबे की राजनीति में भूचाल आ गया है. कांग्रेस में अंतर्कलह बढ़ गई है. कैश के साथ गिरफ्तार हुए विधायक इरफान अंसारी के पिता फुरकान अंसारी ने कांग्रेस के विधायक अनूप सिंह उर्फ जयमंगल सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उनका आरोप है कि असम के मुख्यमंत्री के साथ फोटो अनूप की वायरल हो रही है और सरकार गिराने की कोशिश को लेकर गिरफ्तारी तीन विधायकों की हुई है. इधर, कांग्रेस और सत्तापक्ष में आपसी सिर फुटव्वल को देखकर बीजेपी ने सदन में मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया. लिहाजा स्पीकर ने बीजेपी के 4 विधायकों को 4 अगस्त तक के लिए सस्पेंड कर दिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





