भारत
BIG BREAKING: सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने वाले दो लोगों के खिलाफ मामले दर्ज, पकड़े जाने पर कही ये बात
jantaserishta.com
22 May 2025 4:51 PM IST

x
बड़ा खुलासा.
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर दो बार हुई सेंधमारी ने हर किसी को शॉक में डाल दिया है. हर कोई इसी उधेड़बुन में है कि इतने कड़े सुरक्षा घेरे के बावजूद ये घुसपैठ हुई कैसे?
बीते दो दिनों में सलमान के घर पर दो अनजान लोगों ने घुसपैठ की कोशिश की. दोनों ही बिल्डिंग के अंदर घुसे और उनके घर तक पहुंच पाने में सफल हुए. हालांकि पुलिस ने वक्त रहते दोनों को गिरफ्तार किया. दो अलग-अलग वक्त पर सलमान के घर घुसपैठ करने वाले दोनों लोगों की पहचान जितेंद्र कुमार और ईशा छाबड़िया के तौर पर हुई है.
ईशा से हुई पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि वो सलमान के बुलावे पर उनसे मिलने वहां पहुंची थी. हालांकि सलमान की फैमिली ने इससे इनकार किया है. आरोपी ईशा छाबड़िया 36 साल की एक मॉडल है. गुरुवार सुबह-सुबह करीब 3 बजे वो सलमान खान की बिल्डिंग गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुस गई. उसने बिल्डिंग में घुसने के लिए कहा कि वो सलमान खान को जानती है और उन्हीं के बुलावे पर आई है. यही बात उसने पुलिस को भी बताई.
ईशा किसी तरह सलमान के घर तक पहुंच गई और दरवाजा भी खटखटाया. सलमान के परिवार के कुछ लोगों ने दरवाजा खोला. ईशा ने फिर दोहराया कि वह सलमान खान के बुलावे पर आई है. लेकिन घरवालों ने जब ये बात चेक की और देखा कि सलमान ने उसे नहीं बुलाया है, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को बुला लिया.
जब पुलिस ने उसे पकड़ा और पूछताछ की, तो ईशा ने बताया कि वो खार इलाके की रहने वाली है और छह महीने पहले एक पार्टी में सलमान खान से मिली थी. उसने फिर दावा किया कि वो सलमान के बुलावे पर ही आई है, लेकिन सलमान के घरवालों ने इस बात से साफ इनकार कर दिया. ईशा को आज सुबह आपराधिक घुसपैठ (क्रिमिनल ट्रैसपास) के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
सूत्रों की माने तो,पहली घटना 20 मई को शाम 7:15 बजे हुई. इस मामले में पुलिस ने जितेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जितेंद्र कुमार छत्तीसगढ़ का रहने वाला है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 329(1) के तहत मामला दर्ज किया गया. सलमान की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी ने बांद्रा पुलिस को अपने बयान में बताया कि 20 मई की सुबह करीब 09:45 बजे एक अनजान व्यक्ति को गैलेक्सी अपार्टमेंट के आसपास घूमता हुआ देखा गया. तब अधिकारी ने उसे समझाया और वहां से जाने को कहा. इस पर वो व्यक्ति गुस्से में आ गया और अपना मोबाइल जमीन पर फेंककर तोड़ दिया.
इसके बाद शाम करीब 7:15 बजे वही व्यक्ति दोबारा गैलेक्सी अपार्टमेंट के मेन गेट पर आया और एक निवासी की कार के जरिए अंदर प्रवेश कर गया. उस समय मौके पर मौजूद पुलिस कांस्टेबलों ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर बांद्रा पुलिस को सौंप दिया. जब उस व्यक्ति को सलमान खान के घर में घुसते हुए पकड़ा गया, तो उसने कहा कि 'मैं सलमान खान से मिलना चाहता हूं, लेकिन पुलिस मुझे उनसे मिलने नहीं दे रही थी, इसलिए मैं छिपने की कोशिश कर रहा था.'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





