पहलवान सुशील कुमार से जुड़ा मामला, गवाह ने की सुरक्षा की मांग, कोर्ट ने दिया ये आदेश

दिल्ली हाईकोर्ट ने पहलवान सुशील कुमार से जुड़े मामले में एक गवाह को संरक्षण देने के लिए दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए हैं. ये व्यक्ति छत्रसाल स्टेडियम में हुए पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में गवाह है. हाई कोर्ट में अपने वकीलों के माध्यम से लगाई गई याचिका में गवाह ने आरोप लगाया है कि छत्रसाल स्टेडियम में हुई घटना के दाैरान सुशील कुमार ने द्वारा उसे भी पीटा गया था. संपत्ति विवाद को लेकर सुशील कुमार और उसके साथियों ने 4 और 5 मई की रात को छत्रसाल स्टेडियम ले जाकर सागर धनखड़ और उनके दो दोस्तों सोनू और अमित कुमार के साथ मारपीट की थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





