भारत

मामला दर्ज हुआ, मुश्किल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

jantaserishta.com
4 Sep 2022 6:56 AM GMT
मामला दर्ज हुआ, मुश्किल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान/पीटीआई

जानें पूरा मामला।
चंडीगढ़: कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और पार्टी विधायक सुखपाल सिंह खैरा पर जालसाजी के आरोप लगे हैं। इनके खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जाली हस्ताक्षर वाले फर्जी लेटरहेड सोशल मीडिया पर शेयर करने को लेकर मामला दर्ज हुआ है। इस फर्जी लेटरहेड पर विभिन्न बोर्ड और निगमों के अध्यक्षों की नियुक्तियों के बारे में जानकारी थी।
प्राथमिकी दर्ज होने पर दोनों नेताओं ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे मूर्खता करार दिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस के दोनों नेताओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं-465 (जालसाजी), 471 (जाली दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड का इस्तेमाल करना) और आईटी अधिनियम की धारा 66-डी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) की एसएएस नगर जिलाध्यक्ष प्रभजोत कौर ने इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में फेज-एक थाना एसएएस नगर में मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने ट्विटर पर देखा कि वडिंग और खैरा ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर फर्जी डाक्युमेंट शेयर किया है, जिसमें पंजाब सरकार की ओर से नियुक्त (विभिन्न बोर्डों और निगमों के) अध्यक्षों के नाम दर्ज हैं।
प्रभजोत कौर ने कहा कि आप की जिला अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने इस डाक्युमेंट के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से दिल्ली में पार्टी कार्यालय से इसे लेकर फैक्ट मालूम किए। उन्हें पता चला कि अरविंद केजरीवाल या किसी अन्य की ओर से ऐसी कोई लिस्ट पब्लिश नहीं की गई है। कांग्रेस नेताओं ने भ्रामक जानकारी फैलाने का काम किया है।
Next Story