भारत

नाबालिग भतीजे को अगवा करने वाली महिला पर केस दर्ज

jantaserishta.com
16 Oct 2022 5:34 PM IST
नाबालिग भतीजे को अगवा करने वाली महिला पर केस दर्ज
x
राजकोट (आईएएनएस)| राजकोट पुलिस ने 30 वर्षीय एक महिला के खिलाफ उसके भतीजे का अपहरण करने का मामला दर्ज किया है, भतीजा महिला से आधी उम्र का है। थोरला थाने के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि महिला और नाबालिग की तलाश की जा रही है, दोनों के मिलने के बाद मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच के बाद महिला पर पॉक्सो धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है।
गिरीश संगवरिया ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके छोटे भाई मनोज की पत्नी चंद्रिका और उसका 15 साल का बेटा लापता हो गए है। एक सप्ताह तक उन्होंने दोनों की तलाश की, लेकिन वे नहीं मिले, इसलिए उन्होंने शुक्रवार शाम को चंद्रिका के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का फैसला किया। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा है कि चंद्रिका और उसके बेटे की तलाश के दौरान, उसे रिश्तेदारों से पता चला कि चंद्रिका और उसके बेटे को प्यार हो गया था।
उन्होंने आरोप लगाया कि दो बच्चों की मां चंद्रिका ने मेरे बेटे को शादी का झांसा देकर उसका अपहरण किया होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story