भारत

महिला के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज, गई जेल, नाबालिग लड़के के साथ की ये हरकत

jantaserishta.com
18 Feb 2022 1:28 PM IST
महिला के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज, गई जेल, नाबालिग लड़के के साथ की ये हरकत
x
एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.

अकोला: महाराष्ट्र के अकोला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां महिला पर नाबालिग लड़के के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है. पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. 17 साल के लड़के साथ हुई इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है. बताया जा रहा है कि 29 साल की महिला पति से अलग रहती है. अपने साथ वह बहन की बेटी को रखती है.

पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला एक दाल मिल में काम करती है. जहां उसकी मुलाकात एक नाबालिग लड़के से हुई. इस दौरान दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे. फिर दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनने लगे. 31 जनवरी को आरोपी महिला अपने बहन की बेटी को छोड़कर कहीं चली गई. 9 साल की बच्ची को रोता देख पड़ोसियों ने उसकी मौसी को ढूंढना शुरू किया. लेकिन दो दिन तक उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका.
फिर एमआईडीसी पुलिस थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई गई. इस दौरान पता चला कि एक नाबालिग लड़का गायब है. जिसकी तलाश भी पुलिस कर रही थी. लेकिन 9 फरवरी को लड़का अचानक अपने घर लौट आया. पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया. लड़के की निशानदेही पर आरोपी महिला को ढूंढा गया और उसे गिरफ्तार किया गया. लड़के की परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. थाने के दरोगा श्रीरंगम ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है. उसके बयान दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जाएगा. इस घटना के बाद से हर कोई हैरान है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story