अपराध की जानकारी छिपाने के आरोप में दो उम्मीदवारों पर मामला दर्ज

नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ रहे दो उम्मीदवारों पर नामांकन पत्र दाखिल करते समय घोषित अपराधी होने की जानकारी छिपाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. पटियाला के सनौर निर्वाचन क्षेत्र से हरमीत सिंह पठानमाजरा उर्फ हरमीत सिंह ढिल्लों और मलेरकोटला निर्वाचन क्षेत्र से मोहम्मद शकील पर जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 125 ए और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत नामांकन पत्रों में जानकारी छिपाने के लिए मामला दर्ज किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





