भारत

तीन युवकों के खिलाफ केस, नाबालिग के अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला

jantaserishta.com
22 Sept 2026 6:01 PM IST
तीन युवकों के खिलाफ केस, नाबालिग के अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला
x
जांच जारी.
खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले में 17 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण और इसके विरोध पर उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है. मामला बहादुरपुर थाना इलाके का है. आरोप है कि कुछ युवकों ने पहले लड़की के साथ यौन शोषण किया. जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उसका अश्लील और डर्टी वीडियो बना लिया गया. इसके बाद वीडियो को इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया गया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा. पीड़िता की मां ने खगड़िया महिला थाना में आवेदन देकर तीन युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने इस मामले में कांड संख्या 45/26 दर्ज किया है.
पीड़िता की मां ने अपने आवेदन में तीन युवकों पर अपनी बेटी के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. शिकायत के मुताबिक, लड़की ने जब इस घटना का विरोध किया तो आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद एक युवक ने लड़की का डर्टी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो के साथ लड़की का नाम और पता भी सार्वजनिक किए जाने का आरोप है. परिजनों का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद परिवार को सार्वजनिक रूप से बदनामी का सामना करना पड़ रहा है. घटना के बाद परिवार परेशान है.
पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर खगड़िया महिला थाना में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस की ओर से लड़की का अस्पताल में मेडिकल जांच भी कराया गया है. सदर SDPO-1 सह सदर-2 अलौली के प्रभारी SDPO रमेश कुमार ने बताया कि तीन युवकों के खिलाफ महिला थाना में केस दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि मामले में लड़की की मेडिकल जांच भी कराई गई है.
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान लड़की और उसकी मां के बयान में विरोधाभास सामने आया है. इसी वजह से लड़की का बयान दोबारा लिया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. SDPO रमेश कुमार ने बताया कि मामला यौनशोषण के साथ अश्लील वीडियो वायरल करने से जुड़ा है. उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
हालांकि, इस मामले में सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया जा रहा है कि एक आरोपी युवक के साथ लड़की का पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. पुलिस फिलहाल लड़की और उसकी मां के बयानों में सामने आए विरोधाभास को भी जांच का हिस्सा बना रही है. फिलहाल महिला थाना में तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज है. लड़की की मेडिकल जांच कराई जा चुकी है और उसका बयान दोबारा लिया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story