उत्तर प्रदेश

बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर मारने वालों पर केस दर्ज

Santoshi Tandi
2 Nov 2023 9:12 AM GMT
बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर मारने वालों पर केस दर्ज
x

कर्नलगंज गोंडा। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा बालपुर के प्रबंधक अजीत कुमार की तहरीर पर पुलिस ने 8 नामजद व 4, 5 अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 147, 148, 323, 307, 333, 353, 342, 504, 506, 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।जिसमे घनश्याम, अनिल तिवारी, शिवप्रकाश तिवारी, गणेश तिवारी, प्रागदत्त तिवारी, सत्यम तिवारी, मोनू तिवारी, विकास तिवारी निवासी ग्राम जिया पुरवा सोनहरा व 4, 5 अज्ञात लोग सामिल हैं।
तहरीर में कहा गया है, की मंगलवार की सुबह 10 बजे क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक, मुख्य प्रबंधक कपिल कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ प्रबंधक कमल किशोर, प्रबंधक आशीष के साथ शाखा बालपुर पर आए।

और बैंक से लिए गए कर्ज की वसूली करने ग्राम सोनहरा जिया पुरवा पहुंचे। जहां बकायेदार घनश्याम, गणेश तिवारी अपने कुछ अन्य साथियों के साथ आ गए। उनसे बकाया धनराशि जमा करने का अनुरोध किया गया।

इतने में अभिषेक तिवारी, शिव प्रकाश तिवारी, गणेश तिवारी, प्रागदत्त तिवारी, सत्यम तिवारी, मोनू तिवारी, विकास तिवारी, जटाशंकर, अवधेश निवासी ग्राम सोनहरा अपने चार-पांच अन्य साथियों के साथ लाठी, डंडा, लोहे का रॉड व धारदार हथियार से लैस होकर पहुंचे। और जान से मारने की नियत से हमला कर दिये। यही नही आरोपियों ने जबरन घर में ले जाकर सभी को बंधक बनाकर प्राण घातक हमला कर दिया। जिसमें प्रबंधक कमल किशोर को गले के साथ सिर में गंभीर चोटे आई। जब की अन्य लोग भी चोटिल हो गए।

वहीं सरकारी वाहन के साथ निजी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद लाइसेंसी बंदूक मंगाकर जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी बीच एक बैंककर्मी ने बाहर निकलकर पुलिस के साथ उच्च अधिकारियों को सूचित किया। जिस पर कुछ ही देर में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। और बैंक के सभी अधिकारियों को बंधक मुक्त कराए, तब उनकी जान बची। कोतवाल हेमंत कुमार गौड़ ने बताया की प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा बालपुर के प्रबंधक अजीत कुमार की तहरीर पर 8 नामजद व 4, 5 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमे अनिल तिवारी शिवप्रकाश तिवारी, गणेश तिवारी, प्रागदत्त तिवारी, सत्यम तिवारी, मोनू तिवारी व विकास तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

Next Story