भारत

सुखबीर सिंह बादल पर केस दर्ज

jantaserishta.com
7 Feb 2022 10:03 AM IST
सुखबीर सिंह बादल पर केस दर्ज
x

नई दिल्ली: रैलियों में अधिकतम 1000 लोगों की चुनाव आयोग की गाइडलाइन के उल्लंघन के आरोप में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल, फरीदकोट से शिअद उम्मीदवार परमबंस सिंह रोमाना और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. रिटर्निंग ऑफिसर की रिपोर्ट के अनुसार, रैली में 6000 से अधिक लोग एकत्रित हुए थे.

प्रियंका गांधी आज गोवा में करेंगी चुनाव प्रचार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज गोवा में चुनाव प्रचार करेंगी. प्रियंका यहां पर दो इलाकों में जनसभा करेंगी. दो इलाकों में उनके लोगों से मिलने का कार्यक्रम है. वहीं पणजी में वो डोर टू डोर कैपेंन में हिस्सा लेंगी.
सपा को ममता का समर्थन
तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी आज उत्तर प्रदेश पहुंच रही हैं. वो लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के साथ बैठक करेंगी. यही नहीं, मंगलवार यानी कल वो अखिलेश यादव के साथ वर्चुअल रैली में भी हिस्सा लेंगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story