भारत

महिला सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्‍पणी, आरोपी के खिलाफ FIR

jantaserishta.com
13 Sept 2023 3:34 PM IST
महिला सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्‍पणी, आरोपी के खिलाफ FIR
x
डीएसपी का बयान पढ़ें.
बलिया: समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अनुचित टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ और ‘फेसबुक’ पर सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अनुचित टिप्पणी करने पर मनियर थाना क्षेत्र के दक्षिण पटखौली गांव निवासी रामधनी राजभर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
डीएसपी शिव नारायण वैस ने बताया कि 3 और 7 सितंबर के बीच सोशल नेटवर्किंग साइट पर सपा सांसद डिंपल यादव व यादव जाति को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किए गए थे। इस पोस्ट को लेकर सपा समर्थको ने राजभर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले में मनियार के थाना प्रभारी मंतोश सिंह की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। गौरतलब हो कि डिंपल यादव मैनपुरी से सांसद हैं। वह अखिलेश यादव की पत्नी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story