भारत

प्रोफेसर पर छात्रा से छेड़छाड़ का मामला दर्ज

Admin2
31 Aug 2023 12:01 PM GMT
प्रोफेसर पर छात्रा से छेड़छाड़ का मामला दर्ज
x
पीड़िता के पिता ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई।
पणजी: उत्तर गोवा जिले के एक शैक्षणिक संस्थान के प्रोफेसर पर एक छात्रा से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि घटना पिछले सप्ताह की है। पीड़िता के पिता ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पणजी महिला पुलिस ने एक प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। आगे की जांच जारी है।
दिल्ली मेट्रो में मास्टरबेट कर नाबालिग पर स्पर्म गिराया
दिल्ली मेट्रो में लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। इसी तरह का अब एक और नया मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने मेट्रो में यात्रा कर रही एक नाबालिग के साथ आपत्तिजनक हरकत करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। आरोपी ने दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर यात्रा के समय भीड़ का फायदा उठाकर मास्टरबेट (हस्तमैथुन) किया और नाबालिग लड़की पर वीर्य (स्पर्म) गिरा दिया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना बुधवार रात करीब 8:30 बजे हुई। रक्षा बंधन उत्सव के कारण मेट्रो में काफी भीड़ थी। व्यक्ति ने मास्टरबेट करके एक नाबालिग पर स्पर्म गिरा दिया था, लेकिन उसकी मां ने भीड़ से भरे कोच में आरोपी की इस गंदी हरकत को देख लिया था। जब महिला ने शोर मचाया तो साथी यात्रियों ने आरोपी को पकड़ लिया और दिल्ली मेट्रो अधिकारियों को सौंप दिया। अधिकारी ने बताया कि महिला अपनी बेटी के साथ सीलमपुर स्टेशन पर उतरी। वहीं, पश्चिम बंगाल के रहने वाले आरोपी को शाहदरा स्टेशन पर मेट्रो अधिकारियों को सौंप दिया गया। बाद में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
Next Story