भारत
नाबालिग लड़की से रेप, हुई गर्भवती, पीड़िता की मां ने दर्ज कराई शिकायत
jantaserishta.com
26 May 2023 5:27 PM IST

x
DEMO PIC
अपने शिकायत में कहा कि आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।
पणजी (आईएएनएस)| गोवा पुलिस ने दक्षिण गोवा जिले में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आईएएनएस को बताया कि पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई है। अपने शिकायत में कहा कि आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।
पुलिस ने कहा कि आरोपी व्यक्ति की पहचान पश्चिम बंगाल के रहने वाले राहुल चंद्रा के रूप में हुई है। आरोपी गोवा में काम कर रहा है। लेकिन फिलहाल वह फरार है। हम उसकी तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति और पीड़िता पिछले दो साल से दोस्त थे। पुलिस ने कहा, ''वे पिछले दो साल से एक-दूसरे को जानते हैं। पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि वह पिछले चार महीने से गर्भवती है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





