
x
लोको पायलटों के लिए जारी किए गए नियमों के मुताबिक, जब ट्रेन जंगली इलाकों से गुजर रही हो तो ट्रेन को 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ही चलना चाहिए।
पलक्कड़: केरल वन विभाग ने चेन्नई जाने वाली त्रिवेंद्रम मेल के एक लोको पायलट के खिलाफ एक जंगली हाथी को कुचलने का मामला दर्ज किया है। वन विभाग के मुताबिक मादा हाथी की उम्र 35 साल थी। यह घटना मंगलवार तड़के उस समय हुई जब ट्रेन पलक्कड़ जिले के वालयार-कांजीकोड के वन क्षेत्रों से गुजर रही थी।
जंगली हाथी से टकराने के बाद ट्रेन उसे 500 मीटर तक घसीटती चली गई। देर रात लगभग 2.30 बजे हथिनी को मृत पाया गया। लोको पायलटों के लिए जारी किए गए नियमों के मुताबिक, जब ट्रेन जंगली इलाकों से गुजर रही हो तो ट्रेन को 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ही चलना चाहिए। पिछले एक साल में यह दूसरी घटना है, जब इस इलाके में जंगली हाथी की मौत हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





