
x
श्रीनगर (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले में पुलिस ने एक जालसाज के खिलाफ जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया है। जालसाज की पहचान श्रीनगर के सफाकदल के निवासी है रिजवान अहमद शाह के रूप में हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद शाह को जम्मू की कोट भलवाल जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने कहा कि आरोपी ने फ्रॉड, मानव तस्करी, बाल श्रम और धोखाधड़ी की है। पुलिस ने लोगों को सलाह दी कि वे घरेलू मदद लेने के लिए परामर्शी (कंसल्टेंसी) के परिचय पत्र की जांच करें। आरोपी श्रीनगर के राजबाग इलाके में स्थित शाह जी कंसल्टेंसी के नाम से एक कंसल्टेंसी एजेंसी चला रहा था।
अधिकारियों ने कहा, वह परिवारों को गैर-स्थानीय घरेलू सहायता प्रदान कर रहा था। हालांकि, इनमें से ज्यादातर मामलों में, उसके द्वारा प्रदान किए गए नौकर या तो नकदी और सामान चोरी करने के बाद घरों से भाग गए या काम करने से इनकार कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जालसाज द्वारा ठगे गए ज्यादातर ग्राहक शहर के अच्छे परिवारों से थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





