
x
लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक यूनानी डॉक्टर की हत्या के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डॉक्टर 27 जनवरी को लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में अपने घर पर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए थे। डॉक्टर के भाई शम्सुद्दीन ने मृतक की पत्नी, उसके भाई, बहन व उसके पति के खिलाफ अपने भाई फैयाज अहमद की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
शम्सुद्दीन के मुताबिक, 26 जनवरी को फैयाज की पत्नी ने अपने भाई, बहन और बहन के पति को अलीगढ़ स्थित मायके से बुलाया था।
इन सभी ने फैयाज की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद पड़ोसियों ने उसे घर में बेहोशी की हालत में पड़ा पाया और अस्पताल ले जाया गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) कासिम आब्दी ने कहा, 'अहमद के भाई की शिकायत के आधार पर फयाज अहमद की पत्नी और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
Tagsलखनऊलखनऊ न्यूज़लखनऊ पुलिसडॉक्टर की हत्याहत्याLucknowLucknow NewsLucknow Policedoctor's murdermurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





