भारत
मुरैना में बिजली के अवैध उपयोग पर पांच के खिलाफ मामला दर्ज
jantaserishta.com
16 Feb 2023 10:50 AM IST

x
मुरैना (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बिजली का अवैध उपयोग करते पाए जाने पर पांच लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मुरैना में चेकिंग के दौरान आरोपियों के खिलाफ थाना मुरैना में एफआईआर दर्ज कराई। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक मुरैना पी.के.शर्मा ने बताया है कि प्रतिबंधित तारों का उपयोग कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए जाने पर पांच लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत प्रकरण दर्ज कर जुर्माना वसूला गया। उसके साथ ही थाना स्टेशन रोड मुरैना एवं थाना कोतवाली मुरैना में संबंधितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
Tagsमध्य प्रदेशमुरैनामुरैना न्यूज़मुरैना पुलिसबिजलीबिजली अवैध उपयोगMadhya PradeshMorenaMorena NewsMorena PoliceElectricityIllegal use of electricity
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





